जामताड़ा, अगस्त 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान में जामताड़ा साइबर थाना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना पुलिस ने जामताड़ा एवं मिहिजाम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी यह साइबर अपराधी एटीएम कार्ड बंद होने की बात बताकर केवाईसी अपडेट करने तथा अमेजॉन पे एप पर 10 डिजिट का नंबर डालकर बैंक अकाउंट सर्च कर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी करते थे। मामले का खुलासा एसपी शंभू कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड: झाझा के शातिर ने एपीके फ़ाइल के जरिए सौ से उपर लोगों को लगाई चपतपुलिस टीम की कार्रवाई एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना...