हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बेलसर थाने एवं डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीवी चौक स्थित एयरटेल पेमेंट बैंक सीएसपी आउटलेट पर छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने 21 आधार कार्ड,06 बैंक का चेक, 05 पासबुक, 05 मोबाइल, 03 मिनी एटीएम मशीन, 01 एटीएम स्वीप मशीन, 04 फिंगरप्रिंट मशीन, 01 लोकेशन डिवाइस, 01 कैमरा, 04 लैपटॉप, 05 क्लोन फिंगरप्रिंट, 13 एटीएम कार्ड,01 पैन कार्ड, 04 प्रिंटर सहित कई सामान बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी मुजफ्फरपुर जिला के हत्था थाना पटसारा गांव निवासी पवन कुमार पंडित का पुत्र धर्मेंद्र कुमार पंडित, बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी रामप्रीत प्रसाद के पुत्र विनोद कुमार एवं मनोरा गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र राकेश कुमार बता...