लातेहार, मार्च 28 -- बारियातू, प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा महोत्सव शुक्रवार की देर रात बारियातू प्रखंड के सभी पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड मुख्यालय के बाजारटांड़ महावीर मंदिर परिसर में बचरा, लोदमदाग, बारीखाप, साल्वे, बठेठ, जबरा, गाड़ी, बढ़ई टोला, बस्ती, मंझलाडीह, नचना,इटके कटहल टोला,पुक्चु,करमाहि सहित 60 से अधिक महावीरी विशाल पताकों का मिलान हुआ। कई पूजा समितियों ने आकर्षक और जीवंत झांकियां निकालीं। कई अखाड़ों के युवक युवतियों ने तलवार और लाठी से हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। श्रीरामनवमी पूजा समिति बारियातू ने तीन सर्वश्रेष्ठ झांकी, साउंड और प्रदर्शन करने वाली समितियों को सम्मानित किया। बठेठ समिति को माता सीता,भगवान राम,हनुमान की जीवंत,मनमोहक व आकर्षक झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। जबड़ा समिति को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, मात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.