मेरठ, मार्च 17 -- नगर पंचायत खरखौदा में भाजपा हाईकमान द्वारा कस्बा निवासी तीन सभासद मनोनीत कर भेजे जाने पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं मनी प्रकाश त्यागी, रोहित गुप्ता व सुरेन्द्र मुंडे को सभासद के पद पर मनोनीत किया गया। मंगलवार रवि त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनी प्रकाश त्यागी, सुरेंद्र मुंडे, रोहित गुप्ता नामित हुए सभासदों का फूल माला व मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर देवदत्त त्यागी ,नरेश त्यागी, राकेश त्यागी, बिजेंद्र त्यागी पांची,धीरज त्यागी, उमेश त्यागी अतराडा, राजकुमार त्यागी, रिंकू त्यागी, रवि त्यागी उपसभापति सहकारी समिति, होती लाल मुंडे, सोनू मुंडे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.