तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
सीतामढ़ी, मई 31 -- शिवहर। नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर सदस्यों का चुनाव शनिवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में हुआ। एडीएम मेधावी की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद पर नगर परिषद के वार्ड संख्या8 के पार्षद संजय जायसवाल, वार्ड संख्या11 के पार्षद मुकेश पासवान तथा वार्ड संख्या 18 की पार्षद पूनम शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित सदस्यों को एसडीओ अविनाश कुणाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद तीनों नवनिर्वाचित सदस्य नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह के नेतृत्व में अन्य वार्ड पार्षदों ने तीनों नवनिर्वाचित सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.