फतेहपुर, अप्रैल 9 -- मलवां। मेडिकल कॉलेज की दहलीज में दर्द से प्रसूता के तड़पने के मामले में जांच शुरू हो गई है। तीन डाक्टरों की टीम मामले की जांच कर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। मामले में गाइनी की विभागाध्यक्ष को कारण बताओं ने नोटिस जारी किया गया है। वहीं गाइनी विभाग में तैनात स्टाफ नर्स को हटा कर दूसरे विभाग भेजा गया है। जांच बाद मामले में लापरवाहों पर बड़ी कार्रवाई संभव बताई जा रही है। बता दें कि चार अप्रैल को देर शाम हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सिमरहा गांव निवासी महिमा सिंह प्रसव पीड़ा पर जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से हालत गंभीर बताकर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। तेज बारिश के बीच परिजन किसी तरह महिला को मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे थे आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने अमानवीय टिप्पणी करते हुए मरीज को हाथ तक लगाने से मना कर दिया, जिस...