बिजनौर, जनवरी 6 -- शहर के पं. चंद्रकांत आत्रेय मैमोरियल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज के रुपए वसूलने व बकाया छह हजार रुपये के लिए महिला की लाश न देने के प्रकरण में तीन सदस्यीय समिति आज जांच करेगी। अस्पताल संचालकों व पीड़ित पक्ष दोनों को बयान के लिए जांच कमेटी ने मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तलब किया है। गौरतलब है, कि पं. चंद्रकांत आत्रेय मैमोरियल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के शेष छह हजार रुपये नहीं देने पर महिला का शव रोकने का आरोप लगाते हुए बहुजन पैंथर ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने बीते शुक्रवार को अस्पताल में हंगामा किया था और आयुष्मान कार्ड धारक से इलाज के पैसे वसूलने का आरोप भी लगाया था। बहुजन पैंथर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार 'रौनी रवि' के अनुसार नयागांव ...