प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। परीक्षा देने गए छात्र की चोरी हुई बाइक की खोज जब फतनपुर पुलिस ने की, तो चोरी हुई सात बाइकों सहित एक ई-रिक्शा भी बरामद हुआ। वही तीन बाइक चोर भी गिरफ्त में गए। भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भंडा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी प्रदीप वर्तमान समय में प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के विकरामपुर गांव निवासी अपने मायके रहती है। उसका बेटा यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा है। 23 फरवरी को वह परीक्षा देने बीरापुर स्थित राय बद्री पाल सिंह इंटर कॉलेज बाइक लेकर गया था। परीक्षा देकर जब वापस लौटा तो उसकी बाइक लापता थी। मामले में राजकुमारी की तहरीर पर फतनपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों की केस दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने सुवंसा नहर मोड़ के पास से प्रयागराज फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.