भदोही, अप्रैल 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में पंजीकृत निजी चिकित्सालयों की हकीकत अब तीन सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अस्पताललों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। जांच में समस्त व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप होना चाहिए। नामित अधिकारी भर्ती मरीजों से भी बात कर सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। जांच को लेकर निजी चिकित्सालयों के संचालकों की सांसत बढ़ने लगी है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जिले में 60 नर्सिंग होम सहित 138 पंजीकृत अस्पतालों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम सुविधा, संसाधन सहित अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारिकी से निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयारी करेंगी। यह भी पढ़ें- निजी नर्सिंग होम, लैब व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई, कई सील खामियां मिलने पर अ...