पीलीभीत, मई 3 -- प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में जांच के लिए प्राचार्य ने तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम गठित की है। टीम से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहा है। पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के रहने वाले सुरेंद्र वर्मा ने अपनी पत्नी हर्ष वर्षा को प्रसव पीढा होने पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन एमसीएच विंग में भर्ती कराया था। दोपहर में सीजर से बच्ची का जन्म होने पर प्रसूता को वार्ड में भर्ती कर दिया गया। शनिवार की दोपहर महिला की अचानक तबियत बिगडी और मौत हो गई। यह देखकर परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगने से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। देर शाम तक परिजन अस्पताल में हंगामा करते रहे। पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को पोर्टमार्टम के लिए भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.