लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- मोहम्मदी। मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर तीन अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने जांच के दौरान जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है। गुरुवार को दोपहर मंडी गेट के पास सर बलिया निवासी उपदेश अपनी बाइक पर मां कमला देवी को पीछे बैठकर मोहम्मदी आ रहे थे। मंडी गेट के पास पहुंचते ही ट्रक चालक ने टक्कर मार कर भाग निकला। सूचना पर घायलों को इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर किया गया है। दूसरी घटना धरमपुर निवासी राजपाल गांव से बाहर मोहम्मदी को निकले तभी भी सामने से आ रहे हैं। ढखिया निवासी सावान ने बाइक से जाते समय अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गए...