सीवान, जून 27 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां महज एक घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर हुए तीन सड़क हादसों में एक वृद्ध, एक बैंककर्मी और एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया है。 यह भी पढ़ें- एक घंटे के भीतर तीन सड़क हादसे, वृद्ध, बैंककर्मी व बच्ची गंभीर रूप से घायल प्रथम दुर्घटना चाय पीकर लौट रहे वृद्ध को कार ने मारी टक्कर, हाथ-पैर टूटे पहली दुर्घटना बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर राम जानकी मठ के समीप आरा मशीन के सामने हुई। मुर्गियां टोला निवासी स्वर्गीय वाहिद खान के 57 वर्षीय पुत्र जुल्फिकार अली उर्फ...