आगरा, मार्च 21 -- उत्तर विधानसभा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की विधायक निधि से महर्षिपुरम गैलाना में छोटे गुरुद्वारे के पास वाली रोड, दयालबाग 100 फुटा रोड के पास अदन बाग कॉलोनी की सड़क तथा कमला नगर नटराज पुरम में तिकोना पार्क की बाउंड्रीवॉल का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास कैलाश, दयालबाग व बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा पिंटू, योगेश दिवाकर, शिव शैलेंद्र कौशल शर्मा ने किया। यह सभी कार्य लगभग 64 लाख रुपए की लागत से होंगे। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष दीपू जादौन, पार्षद विजय सिंह, भरत शर्मा, हरिओम बाबा, प्रेमदास चौधरी, एमजी शर्मा, अनंत चौधरी, गौरव सिंह, मुनेश तोमर, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.