संतकबीरनगर, जनवरी 2 -- संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द में मामूली विवाद में महिला की पिटाई मामले में पुलिस ने तीन सगे भाई समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित पूर्णिमा पत्नी राम अशीष का आरोप है कि उसके पट्टीदार जोगी, संजय व विकास अनावश्यक उसके पुत्रों को अपने पुत्रों को ललकार करके मरवाते हैं। 30 दिसंबर 2025 को जब उक्त तीनों लोग अपने पुत्रों को ललकार करके उसके छोटे पुत्र राजन (7 वर्ष) को मार-पीट रहे थे तो उसने उनके पुत्रों को डॉट रही थी। तभी जोगी, संजय व विकास की पत्नी नाम अज्ञात व रेशम तथा मीनाक्षी मिलकर उसके हाथ, पैर व भंडे से मारने लगी तथा गालियां देने लगी। जिससे उसे कई जगह चोट लगी है। लोग उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...