जहानाबाद, फरवरी 28 -- दो अपहृताओं को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन व सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने दो लोगों की गिरफ्तारी की जिसमें एक व्यक्ति नालंदा जिला के एकंगर सराय थाना अंतर्गत पिरोजा गांव के निवासी हैं। उनकी गिरफ्तारी पोक्सो एक्ट के मामले में की गई है। पुलिस छापेमारी की दबिश से घबराकर नौ आरोपितों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जिसमें तीन सगे भाई हैं। शनिवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव के निवासी तीन सगे भाई दिनेश चौधरी, दीपक चौधरी और विमलेश चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर किया। इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति रविंद्र चौधरी ने भी न्यायालय में आत्म समर्पण किय...