गुमला, अप्रैल 28 -- गुमला, संवाददाता। महिला सशक्तीकरण की दिशा में गुमला जिले में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सखी मंडल की महिलाओं को आजीविका का नया साधन मिला है। मंगलवार को समाहरणालय परिसर में पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी के तहत एसवीईपी परियोजना अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के माध्यम से तीन लाभुकों को टाटा मैजिक सवारी वाहन प्रदान किया गया। डीसी दिलेश्वर महतो ने डुमरी,जारी और घाघरा प्रखंड की सखी मंडल से जुड़ी कुसुम देवी (रोशनी महिला मंडल, दोदांग), अगुस्तिना टोप्पो (जीवन आजीविका सखी मंडल) और फिल्मिना एक्का (गुलाब आजीविका सखी मंडल) को वाहन की चाबी सौंपी। मौके पर डीसी,अपर समाहर्ता, डीटीओ और एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। डीसी ने लाभुक महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.