मुंगेर, मार्च 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध युवकों में लकड़ी गोला निवासी विनोद शर्मा का पुत्र संतोष शर्मा, रामपुर कॉलोनी निवासी रंजीत कुमार लाल का पुत्र विशाल कुमार, केशोपुर निवासी विनोद कुमार का पुत्र अमन कुमार है। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए बेवजह एक जगह एकत्रित होना या फिर शहर की गलियों एवं सड़कों पर जमघट लगने पर तलाशी एवं पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान रात्रि गश्ती टीम में शामिल एएसआई धनंजय कुमार की टीम ने डीह जमालपुर रोड दो युवकों को एवं नंबर 2 स्कूल के समीप एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस को सही जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...