फतेहपुर, मार्च 2 -- हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में खेतों में दुपट्टे से गला घोंटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया है। वहीं नामजद हत्यारोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। आरोपी की लोकेशन गैर प्रांत बिहार में मिलने पर पुलिस की दो टीमें रवाना हुई हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का शव रविवार सुबह मकनपुर गांव में राजकरन पाल के खेतों में मिला था। युवती के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। मृतका के पिता की तहरीर पर हथगाम थाना के पट्टी शाह निवासी कोमल पटेल और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। मृतका ने बीते 23 फरवरी को आरोपी कोमल पटेल ...