धनबाद, जून 14 -- झारखंड राज्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ी जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत योग्य शैक्षणिक संस्थानों के अनुमोदन को लेकर शनिवार को डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। छात्रवृत्ति योजना के दायरे में आने वाले नए और योग्य शैक्षणिक संस्थानों को मान्यता देने के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद तीन को स्वीकृति दी गई। कुल आठ आवेदन आए थे। मानकों और पात्रता की जांच के बाद स्वीकृति दी गई। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों के संरक्षण एवं विकास के लिए गठित जिलास्तरीय स्थल चयन समिति की बैठक भी हुई। विभिन्न अंचलों और क्षेत्रों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई तथा अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों की घेराबंदी (बाउंड्री वॉल), संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर विस्तृत विचा...