इटावा औरैया, मई 9 -- भरथना। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल आठ शिकायती प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए गए। नगला सुखी बिबौली निवासी रविंद्र सिंह ने चकरोड और नाली की पैमाइश कराने की मांग की। नगला मोहन लहरोई निवासी श्याम सिंह ने भूमि पैमाइश के बाद आवंटन कराने का प्रार्थना पत्र दिया। भिलौना गांव की विमला देवी ने खेत में लगे खंभे और तार उखाड़ने की शिकायत की। इसके अलावा अवैध कब्जे और भूमि विवाद से संबंधित कई मामले पहुंचे। यह भी पढ़ें- थाना समाधान दिवस पर सुनी गई शिकायतें समाधान दिवस में अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी समेत राजस्व विभाग ...