महाराजगंज, नवम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के बोदना गांव के नहर के पूरब गन्ने के एक खेत में शनिवार को मादा तेंदुआ तीन शावकों के साथ देखी गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इससे पहले शुक्रवार को तेंदुए ने खेत में चर रही एक बकरी का शिकार कर लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों में दहशत हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शनिवार को इस गांव कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए थे। इस बीच ग्रामीणों ने मादा तेंदुआ को देखकर शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। बढ़ती भीड़ को देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। टीम ने खेत में तेंदुआ और शावकों को खोजने का प्रयास शुरू किया। शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.