बुलंदशहर, मार्च 10 -- थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 25 हजार रुपये नकद, एक किलोग्राम कॉपर तार, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। बीबीनगर थाना प्रभारी राहुल चौधरी के अनुसार पुलिस टीम ने सोमवार देर रात सूचना के आधार पर ग्राम सठला के पास से रोहित कुमार निवासी हिंगवाड़ा, गौरव कुमार और मनीष कुमार निवासी ग्राम जवासा थाना खानपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 24 जनवरी को ग्राम तिबड़ा में एक किसान की ट्यूबवेल से कॉपर का तार चोरी किया था। इसके अलावा 17 फरवरी को केशोपुर सठला में एक किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर गल्ले में रखे रुपये चोरी किए थे। दोनों घटनाओं के संबंध में थाना बीबीनगर में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर तीनो...