बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। सड़क किनारे खडे़ वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर जनपदीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को लोनीकटरा पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 15 सौ लीटर चोरी का डीजल भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से कार व तमंचा भी बरामद हुआ है। इसका खुलासा गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने किया। गुरुवार को हुई गिरफ्तारी: लोनीकटरा थाना पुलिस ने गुरुवार को मो. शोहराब निवासी ग्राम पिण्डौरा करनई थाना मुसाफिर खाना अमेठी, सतीश कुमार निवासी परीवा थाना लोनीकटरा व हरिओम निवासी ग्राम देवापुर थाना लोनीकटरा को हुसैनाबाद नेशनल हाइवे- वे 56 अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें इस आरोपियों की तलाश ...