हरिद्वार, अप्रैल 26 -- पुलिस ने अभियान चलाकर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करन, रवि और विक्की सिंह के रूप में हुई है। तीनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। इनके पास से 105 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद की गई। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...