गया, अप्रैल 29 -- कोंच थाना पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी कर तीन शराब कारोबारी और दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि उतरेन व हिच्छापुर गांव में कार्रवाई के दौरान 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। निरहू कुमार, सुरेंद्र चौधरी और सुभाष मांझी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अहियापुर के प्रमोद यादव और जितेंद्र यादव को नशे की हालत में पकड़ा गया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...