जहानाबाद, फरवरी 23 -- मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया पुलिस द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से तीन शराब कारोबारी को शराब सहित गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि जयपुर ग्राम से राहुल शर्मा, बोध बिगहा ग्राम से मुकेश कुमार एवं अमीर बिगहा ग्राम से विजेंद्र यादव को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के पास से करीब 16 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...