छपरा, मार्च 14 -- घरेलू गैस सिलिंडर का हो रहा था उपयोग एलपीजी की कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सख्त विभिन्न अनुमंडलों में औचक छापेमारी फोटो 21 शहर के एक दुकान में जांच करते सदर एसडीओ नितेश कुमार व एएसपी राम पुकार सिंह छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में एलपीजी की कालाबाजारी और घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच और निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें तीन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के तहत सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में 11 स्थानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान दो प्र...