रायबरेली, फरवरी 3 -- रायबरेली संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सात माह पहले तीन व्यापारियों के यहां से लिए गए खाद्य सामग्री के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। नमूनों की जांच रिर्पोट फेल पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने एडीएम प्रशासन की कोर्ट में मुकदमा कराया है। जगदीशपुर चौराहे के पास जितेन्द्र कुमार की दुकान से पनीर का नमूना लिया गया था। पनीर का नमूना जांच में अवमानक पाया गया है। इसके साथ हरचंदप़ुर बाजार से सन्तोष की दुकान से राजभोग ब्रांड नमकीन का नमूना लिया गया। यह भी खाने योग्य नहीं पाया गया है। हरचंदुपर में सरफराज की दुकान से लिया गया साबुत काजू का नमूना भी अवमानक पाए जाने पर तीनों व्यापारियों के खिलाफ एडीएम सिद्धार्थ कुमार के कोर्ट में मुकदमा कराया गया है। यह जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दी गई।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.