देवरिया, जून 10 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। पारिवारिक विवाद, मोबाइल पर गाली देने एवं रूपए के लेनदेन में हुए विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के रहने वाले तीन व्यक्तियों पर पुलिस ने शांति भंग की आंशका की‌ कार्रवाई की है।पारिवारिक विवाद को लेकर पड़री बाजार गांव निवासी गोविंद पांडेय, मोबाइल पर गाली देने को लेकर खुखुन्दू गांव निवासी महेश प्रसाद एवं रूपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दुल्हू गांव निवासी नंदलाल गौतम पर पुलिस ने शांति भंग की आंशका की‌ कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- 13 आरोपियों से शांति भंग का खतरा, चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...