भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे की अध्यक्षता में मंगलवार को शिशुरोग विभाग, मेडिसिन विभाग और इमरजेंसी विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की गई। अधीक्षक ने तीनों विभागों से बीते तीन माह में खर्च किए गए फैक्टर-8 दवा का हिसाब मांगा। तीनों विभागों के हेड ने बीते तीन माह के दौरान मरीजों को दी गई दवाओं का ब्यौरा सौंपा। मामले पर अधीक्षक ने बताया कि बिहार लोक शिकायत निवारण के माध्यम से फैक्टर-8 इंजेक्शन के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी। जबकि बैठक के माध्यम से सभी इंजेक्शन का सही-सही हिसाब मिल चुका है। अगली तिथि पर शिकायत निवारण को दवा का पूरा ब्यौरा दे दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- तीन विभागों ने जमा किया फैक्टर-8 दवा का ब्यौरा अधीक्षक के अनुसार लोक शिकायत निवारण के माध्यम में हाल के दि...