जौनपुर, अप्रैल 15 -- जौनपुर, संवाददाता। आंकड़ों को पूरा न करने की वजह कहें या फिर अफसरों की सुस्ती का नतीजा। सीएम डैस बोर्ड पर जारी मार्च माह की रैकिंग में जौनपुर फिसड्डी आया है। विकास कार्यों एवं राजस्व की सम्मिलित रिपोर्ट में जिले को 74वां स्थान मिला है। यानी 75 जिलों में एक मात्र जिला ऐसा है जो जौनपुर से भी खराब रैकिंग वाला है, बाकि सभी जिले जौनपुर से अच्छी स्थिति में हैं। रैंकिंग खराब होने की मुख्य वजह ग्राम विकास, समाज कल्याण और अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की खराब रैकिंग मानी जा रही है। इन सभी विभागों को डी श्रेणी में रखा गया है, जबकि पांच ऐसे विभाग हैं जो सी श्रेणी में हैं। रैंकिंग पिछले तीन माह से लगातार खराब है। जनवरी में 74वीं और फरवरी में 69वीं रैंक थी।जिले में कराए जाने वाले विकास कार्यों एवं राजस्व संबंधित कामों की समीक्षा करते हुए श...