चंदौली, अप्रैल 20 -- चंदौली, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीएम डैशबोर्ड की योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान खराब प्रदर्शन पर एक्सईएन विद्युत को कड़ी फटकार लगायी। वहीं बिना पूर्व सूचना के सकलडीहा और पीडीडीयू नगर विद्युत एक्सईएन के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने तीनों विद्युत एक्सईएन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सड़क निर्माण, पेंशन योजना, फैमिली आईडी, ऑपरेशन कायाकल्प, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- मीटिंग छोड़ी, मैदान चुना: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे पहुंचे शिकायतकर्...