गाजीपुर, मार्च 10 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने सोमवार को सादात ब्लॉक के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तीन प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों का वेतन रोकने का आदेश दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय आसपुर, प्राथमिक विद्यालय आतमपुर छपरा, प्राथमिक विद्यालय परसनी और मुबारकपुर हरतरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कई शिक्षकों द्वारा शिक्षक संदर्शिका का उपयोग नहीं किया जा रहा था। उनकी शिक्षक डायरी भी अधूरी मिली। इसके अतिरिक्त, कुछ छात्र बिना यूनिफॉर्म के पाए गए, जिस पर प्रधानाध्यापक संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। सभी विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी काफी गड़बड़ पाई गई। विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों के सामानों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.