जहानाबाद, मई 12 -- मनरेगा कार्यों में तेजी लाकर मानव सृजन का लक्ष्य प्राप्ति करें अब तक जिले में मात्र 1,56,092 मानव दिवस का ही हुआ सृजन जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन को ले मंगलवार को उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे मकानों को पूरा कराने में तेजी लाएंसमीक्षा बैठक की जानकारी बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह मई तक विभाग द्वारा निर्धारित 12,50,396 मानव दिवस सृजन के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक मात्र 1,56,092 मानव दिवस का ही सृजन...