हाथरस, जून 17 -- सादाबाद। कोतवाली सादाबाद पुलिस ने मंगलवार को सलेमपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहित शर्मा निवासी शेरव समूरे थाना पिनाहट जिला आगरा, रवि सिंह निवासी ग्राम छतारा थाना सादाबाद, उजवल निवासी ग्राम छतारा थाना सादाबाद बताए। आरोपियों ने बताया कि उनके परिजन खर्च के लिए रूपए नहीं देते हैं। इसलिए उन लोगों ने मिलकर दो पहिया वाहनों को आगरा व आस-पास के जनपदों से चोरी की थी। यहां आकर राह चलते अनजान लोगों को बेच देते हैं । बाइक बेचने से जो रुपये प्राप्त होते हैं उन्हे आपस में बराबर-बराबर बांट लेते हैं और अपने शौक-मौज में खर्च करते हैं । बरामद बाइकों में से एक बाइक आगरा के थाना एतमाद्दौला क्षेत्र से चोरी की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्ता...