आगरा, सितम्बर 22 -- उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने सोमवार को संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। तीन वाहनों के हूटर एवं चार वाहनों की ब्लैक फिल्म उतरवायी गई। नियमों के उल्लंघन पर 67 वाहनों के चालान काटे गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। एआरटीओ आरपी मिश्र एवं यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने सोमवार को कस्बा सोरों के वराह भगवान तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान चार पहिया वाहन में ब्लैक फिल्म इस्तेमाल करने पर गाड़ी से फिल्म को हटवाया गया। साथ ही अवैध रूप से वाहनों में हूटर लगाने पर चार वाहनों पर कार्रवाई की। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 67 वाहनों के चालान काटे गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। चेकिंग अभियान से दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया वाहन चालकों में ...