अंबेडकर नगर, मई 6 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच मंगलवार देर रात एक और दर्दनाक घटना सामने आई। जैतपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किमी 82.200 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मंगलवार रात जनपद आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज क्षेत्र से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही एक बोलेरो एक्सप्रेस-वे पर खराब हो गई। इसके बाद दूसरी बोलेरो को बुलाकर उसे टोचन खींचकर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वाहन ने दोनों बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में प्रिंस यादव पुत्र गिरीश यादव, दीपक पुत्र स्वर्गीय राधे यादव, साजिद पुत्र सादिक और छोटेलाल पुत्र सुमेर सभी...