भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में प्रशासनिक कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने कार्य में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन वार्ड पर्यवेक्षक दीनानाथ शर्मा, बच्चू राय एवं मो. राहत के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ने इन पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य के लिए नजरी नक्शा और गणना ब्लॉक निर्धारित करने का निर्देश दिया था। तीन दिन की समयसीमा और बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्य पूरा नहीं करने पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई है। नगर आयुक्त द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दोषी पर्यवेक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है और उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त न...