तीन वार्डों में 17.52 करोड़ से बिछेगी सीवर लाइन
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जैतपुरा में शुक्रवार को 17.52 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके तहत औसानगंज से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे तीन वार्डों के लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलेगी। सीवर लाइन बिछने से ईश्वरगंगी, नाटी इमली, नागकुआं, जैतपुरा, छमुहानी, डिगिया, राजापुरा, धूपचंडी क्षेत्र के हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। इन मोहल्लों से होते हुए 2010 मीटर लंबी सीवर पाइप लाइन बिछेगी। उक्त मोहल्ले बागेश्वरी, ईश्वरगंगी, धूपचंडी वार्ड में आते हैं।कार्यक्रम का संचालन राजेश सेठ ने किया। इस दौरान पार्षद विवेक चंद्र जायसवाल, सुरेश कुमार चौरसिया, रोहित जायसवाल, संजय विशंभरी, मनोज यादव, श्रवण गुप्ता, अनंत राज गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.