तीन वार्डों में सशक्त स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
पूर्णिया, मई 29 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी अनुमंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एसडीएम अभिषेक रंजन की देखरेख में नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चुनाव में तीनों पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि वार्ड संख्या 10 से गुलाम यसदानी आलम, वार्ड संख्या 5 से कोहिनूर तथा वार्ड संख्या 6 से फिजा खातून सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक अन्य किसी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने के कारण तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति में नए चेहरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी निखिल कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.