सीवान, जनवरी 20 -- पचरुखी। थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम तीन वारंटी समेत चार लोगों को पकड़ा है। पकड़ाए वारंटियों में वारंटी घरथवलीया गांव निवासी मंटू साह एवं कोदई गांव निवासी राजकुमार राम व शंकर राम शामिल है। पुलिस ने तीनों वारंटियों से पूछताछ के बाद सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश पर आगे की कारवाई होनी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों पर न्यायालय से गवाही को लेकर ननबेलेबल वारंट निर्गत हुआ था। इसी मामले में तीनों को पकड़ा गया है। जबकि एक युवक को शराब के नशा में पकड़कर न्यायालय में फाइन किए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...