भदोही, अप्रैल 15 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद भी। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में 159 दो पहिया तथा 20 चार पहिया सहित कुल 179 वाहनों का चालान किया। लगे हाथ एक लाख छिहत्तर हजार रूपये का समन किया गया। कोइरौना थाने के एसआई रामदेव यादव ने वारंटी प्रेमचन्द्र एवं मुन्नीलाल निवासी फुलवरिया को एवं औराई के एसआई गजानंद चौबे ने वारंटी जय शंकर निवासी चकजोधी को गिरफ्तार किया। उधर, पुलिस ने औराई पुलिस ने उगापुर से एक, गोपीगंज ने चकसुंदरपुर से एक, बिहरोजपुर से एक, मटुकपुर से तीन, भदोही ने धौरहरा से एक, सुरियावां ने कैड़ा से एक व्यक्ति समेत आठ लोगों को शांति भंग की आशंका पाबंद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...