हजारीबाग, जून 5 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार वारंटियों में बड़कागांव थाना क्षेत्र के तलसवार गांव निवासी जगदीश राणा पिता लुरक राणा , जो कोर्ट कंप्लेंट केस संख्या 1360/14 में वांछित था, शामिल है। वहीं गिद्दी थाना कांड संख्या 64/22, खनिज अधिनियम के तहत बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो कला निवासी दिनेश यादव पिता बुला यादव एवं तापेश्वर यादव पिता छटू यादव को भी गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बांका: पुलिस ने 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...