तीन वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश
सिद्धार्थ, जून 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राजस्व मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन म्यूटेशन में रिवर्ट कम करें व लंबित मामले निपटाएं: मंत्रीनिर्देशों का पालन गुरुवार को कैंप कार्यालय में आयोजित राजस्व वाद समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि तीन वर्ष एवं पांच वर्ष से अधिक पुराने किसी भी वाद को लंबित न रखा जाए तथा सभी मामलों की नियमित सुनवाई कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि योजना से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी आवेदन पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग अनिवार्य रूप से करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.