गोरखपुर, जून 24 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकटिया के बंगलाखोर स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल अचानक गिरकर धराशायी हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय विद्यालय बंद था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की बाउंड्री वॉल का निर्माण करीब तीन वर्ष पूर्व कराया गया था। इतनी कम अवधि में दीवार का भरभराकर गिर जाना निर्माण में मानकों की अनदेखी और गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय संचालित हो रहा होता और बच्चे परिसर में मौजूद होते तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यह भी पढ़ें- कुरथिया मध्य विद्यालय के भवन निर्माण में विवाद ग्रामीणों ने मामल...