संतकबीरनगर, मार्च 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया अंतर्गत राजस्व गांव बरगदवा खुर्द में जल जीवन मिशन के तहत करीब 2 करोड़ 94 लाख 66 हजार रुपये की लागत से बन रही पेयजल परियोजना तीन वर्ष बाद भी अधूरी पड़ी है। वर्ष 2022 में शुरू हुआ पानी की टंकी का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका, जिससे पांच गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इस परियोजना से कुल्हड़िया, बरगदवा खुर्द, रमवापुर मिश्र, परसोहिया खजुरिया सहित आसपास के गांवों में घर-घर पानी पहुंचाया जाना था, लेकिन निर्माण अधूरा होने के कारण योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल सका। गांवों में पाइप लाइन बिछाकर छोड़ दी गई है, मगर अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.