भागलपुर, जुलाई 4 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। तीन वर्ष पूर्व हुए जानलेवा हमले के मामले में बिहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहपुर प्रखंड के बभनगामा निवासी निगम कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया। बिहपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...