बोकारो, मई 25 -- पेटरवार। तीन वर्षों से फरार वारंटी को छापामारी कर पेटरवार पुलिस के अवर निरीक्षक सुनील कुमार पटेल ने थाना क्षेत्र के पिछरी स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उक्त वारंटी के विरुद्ध एक मामले में तीन वर्ष पूर्व एक वारंट जारी हुआ था। वारंट जारी होने के बाद वारंटी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा को मिली एक गुप्त सूचना के बाद वारंटी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया,जिसके जाल में वारंटी पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...