उरई, जून 3 -- जालौन। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही ग्राम जगनेवा के ग्रामीणों को जलभराव की चिंता सताने लगी है। गांव में पानी की निकासी के लिए बना मुख्य नाला पिछले करीब तीन वर्षों से साफ नहीं कराया गया है। नाले में गाद और कूड़ा-कचरा जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से बारिश के पूर्व नाले की सफाई कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी कासिम जाटव, सत्यम आजाद, आशुतोष गौतम, विनय गौतम आदि ने बताया कि गांव में बारिश का पानी निकालने के लिए नाला बनाया गया था, लेकिन उसकी करीब तीन साल से सफाई नहीं कराई गई है। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था नाले की सफाई न होने के कारण उसमें गंदगी, प्लास्टिक और मिट्टी जमा हो गई है। नाले के तल में सिल्ट भर जाने से उसकी जल निकासी प्रभ...