तीन वर्षों में 62.7 फीसदी की बढ़ोतरी, प्राधिकरण की आय 543 करोड़ के पार
गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राधिकरण की कुल प्राप्तियां 543.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गई हैं, जो पिछले तीन वर्षों में 62.7 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती हैं। संपत्ति से होने वाली आय इसमें सबसे बड़ा योगदान दे रही है।वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां कुल प्राप्तियां 334.06 करोड़ रुपये थीं, वहीं 2024-25 में यह बढ़ कर 402.93 करोड़ रुपये हो गईं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 (28 फरवरी तक) में यह आंकड़ा 543.48 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। आंकड़ों के अनुसार तीन वर्षों में कुल आय में 62.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति के मजबूत होने का संकेत है।गोरखपुर विकास प्राधिकरण, उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, 'बेहतर योजना, संपत्ति प्रबंधन और शुल्क संग्रहण में पारदर्शिता के चलते आय में यह वृद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.